Its Story of the Day.

अमित शाह मंगलवार को त्रिपुरा का करेंगे दौरा, माणिक साहा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी बैठक

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। राज्य में साल 2018 में के बाद बीजेपी एकबार फिर से सत्ता में काबिज होने जा रही है। पार्टी की भारी जीती होने के बाद आगे की तैयारी जोरों-शोरों से की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले मंगलवार को त्रिपुरा पहुंचेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले मंगलवार को त्रिपुरा पहुंचेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की जानकारी दी।

सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बुधवार को त्रिपुरा में भाजपा 2.0 सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि साहा को सोमवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह बुधवार को यहां विवेकानंद मैदान में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।